
व्यापारियों के संगठन CAIT ने किया लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले का स्वागत, मदद के लिए भी बढ़ाया हाथ
Zee News
Coronavirus Update Delhi: सरकार को सहायता देने के लिए कैट (CAIT) ने भी अपने हाथ आगे बढ़ाए है जिससे दिल्ली सरकार (Delhi Government) पर दबाव कुछ कम होगा. इस सिलसिले में कैट ने दिल्ली में 'ऑक्सीजन बैंक' (Oxygen Bank) बनाने का फैसला किया है.
नई दिल्ली: कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने दिल्ली सरकार (Delhi Government) द्वारा आज दिल्ली में एक हफ्ते के लिए लॉक डाउन (Lockdown) बढ़ाने का स्वागत किया है. संगठन की ओर से कहा गया कि मौजूदा गंभीर हालात को देखते हुए लॉक डाउन बढ़ाने की जरूरत थी. कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा, 'अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं की कमी, ऑक्सीजन संकट और जरूरी दवाओं की कमी के साथ यहां अपंग हो चुके चिकित्सकीय ढांचे के मद्देनजर यही एक आखिरी चारा बचा था.'More Related News
