
"वोट की चोट करनी होगी", मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत में राकेश टिकैत ने भरी हुंकार
NDTV India
राकेश टिकैत ने सरकार के खिलाफ सिर्फ खेती-किसानी ही नहीं बल्कि निजीकरण, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने को आह्वान किया. टिकैत ने कहा कि सरकार को झुकाने के लिए वोट की चोट जरूरी है
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आयोजित किसान महापंचायत के आखिरी में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने न सिर्फ खेती-किसानी नहीं बल्कि निजीकरण, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भी केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन का आह्वान किया. टिकैत ने कहा कि अड़ियल सरकार को झुकाने के लिए वोट की चोट जरूरी है. टिकैत ने कहा, "देश बचेगा, तभी संविधान बचेगा. सरकार ने रेल, तेल और हवाई अड्डे बेच दिए हैं. किसने सरकार को ये हक दिया. ये बिजली बेचेंगे और प्राइवेट करेंगे. सड़क बेचेंगे और सड़क पर चलने पर हमलोगों से टैक्स भी वसूलेंगे."











