
वैक्सीन पर केंद्र और दिल्ली सरकार में भिड़ंत, मनीष सिसोदिया ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
NDTV India
कोरोना की दूसरी लहर से देश की राजधानी दिल्ली का बुरा हाल है. उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के इस हाल का सारा ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ा है. एक दिन पहले सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था कि इमेज चमकाने के लिए केंद्र ने वैक्सीन दूसरे देशों को आयात कर दी.
कोरोना की दूसरी लहर से देश की राजधानी दिल्ली का बुरा हाल है. उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के इस हाल का सारा ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ा है. एक दिन पहले सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था कि इमेज चमकाने के लिए केंद्र ने वैक्सीन दूसरे देशों को आयात कर दी. केंद्र के इस कदम से युवाओं को वैक्सीन वक्त पर नहीं मिल सकी और कितने ही युवाओं ने अपनी जान गंवा दी. मनीष सिसोदिया के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने सिर्फ 5.5 लाख वैक्सीन का आर्डर दिया था. अब मनीष सिसोदिया ने फिर भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.











