
वैक्सीन की डबल डोज के बावजूद नहीं बनी एंटीबॉडीज तो क्या टीका बेअसर? जानें क्या बोले एक्सपर्ट
Zee News
Antibodies test trending after second dose of corona vaccine: भुवनेश्वर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंस (ILS) के मुताबिक ओडिशा (Odisha) में कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके 20% लोगों में सार्स-COV2 के खिलाफ एंटीबॉडी नहीं बनीं. इन्हें आगे बूस्टर डोज की जरूरत पड़ सकती है.
नई दिल्ली: भारत में कोरोना की तीसरी लहर (Third Wave Corona) आने की आहट और कयासों के बीच वैक्सीनेशन अभियान लगातार ट्रेंड कर रहा है. जागरूकता बढ़ी तो टीकाकरण अभियान में जबरदस्त तेजी आई है. इसी दौरान कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की दोनों डोज लेने के बाद लोगों में अपनी एंटीबॉडीज की जांच कराने का चलन बढ़ा है. ऐसा क्यों हुआ इसके जवाब में एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर किसी के शरीर में टीका लगवाने के बावजूद एंटीबॉडीज नहीं बनीं, तो इसका मतलब ये नहीं है कि टीका बेअसर हो गया. दरअसल टीके का असर जानने के लिए एंटीबॉडीज की जांच कराना महज एक जरिया है. टीके का असर जानने के लिए कई अन्य जांच भी कराई जा सकती हैं.More Related News
