
वेटलिफ्टिंग में ओलंपिक मेडल जीतने वाली यह खिलाड़ी बनीं दिल्ली स्पोर्ट यूनिवर्सिटी की पहली वाइस चांसलर
Zee News
दिल्ली के वजीर-ए-आला अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर पोस्ट पर इसका जिक्र करते हुए लिखा, ’’दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी शुरू हो रही है. मुझे ये कहते हुए बेहद गर्व है कि ओलम्पिक पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी जी पहली कुलपति होंगी.
नई दिल्ली. ओलंपिक मेडल जीतने वालीं मुल्क की पहली महिला खिलाड़ी कर्णम मल्लेश्वरी को मुल्क के पहले और एकमात्र दिल्ली खेल विश्वविद्यालय का वाइस चांसलर बनाया गया है. उन्हें दिल्ली सरकार ने इस ओहदे पर अपाइंट किया है. दिल्ली के वजीर-ए-आला अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्विटर पोस्ट पर इसका जिक्र करते हुए लिखा, ’’दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी शुरू हो रही है. हमारा बहुत बड़ा सपना पूरा हुआ. मुझे ये कहते हुए बेहद गर्व है कि ओलम्पिक पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी जी पहली कुलपति होंगी. आज उनके साथ मुलाकात हुई और विस्तार से चर्चा हुई.’’ दिल्ली के उपराज्यपाल दिल्ली खेल विश्वविद्यालय के कुलपति भी हैं. दिल्ली विधानसभा ने 2019 में दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी कायम करने के लिए एक बिल पास किया था. इस यूनिवर्सिटी में क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी के अलावा अन्य खेलों में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और डॉक्टरेट की डिग्रियां दी जाएंगी. दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी शुरू हो रही है। हमारा बहुत बड़ा सपना पूरा हुआ। मुझे ये कहते हुए बेहद गर्व है कि ओलम्पिक पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी जी पहली कुलपति होंगी। आज उनके साथ मुलाक़ात हुई और विस्तार से चर्चा हुई। — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal)More Related News
