
वीडियो जारी कर सेना ने किया बड़ा खुलासा, फिर से होने जा रहा था URI जैसा हमला
Zee News
सेना ने 18 सितंबर को पाकिस्तान की तरफ़ से हो रही घुसपैठ को नाकाम किया था। इस घुसपैठ में 6 आतंकी शामिल थे
नई दिल्ली: सेना के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है और उरी जैसे बड़े हमले को नाकाम कर दिया गया है। दरअसल उरी में पकड़े गए आतंकी अली बाबर ने बताया कि उसकी ट्रेनिंग पाकिस्तान सेना ने की है, और वह हिंदुस्तान बड़ा हमला करने आया था। आपको बता दें अली का कनेक्शन लश्कर-ए-तैयबा से बताया जा रहा था। यह पंजाब के दिलपुर का रहने वाला है। सेना ने अली बाबर का एक वीडियो जारी किया है जिसमें वह कुबूल कर रहा है कि वह हिंदुस्तान मे बड़ा हमला करने की फिराक में था और उसको पाकिस्तान सेना के ज़रिए ट्रेनिंग मिली है।
सेना ने 18 सितंबर को पाकिस्तान की तरफ़ से हो रही घुसपैठ को नाकाम किया था। इस घुसपैठ में 6 आतंकी शामिल थे, जिनमे से 4 आतंकी वापस भाग गए थे और दो आतंकी सरहद में दाखिल हो गए थे। इन दोनों आतंकियों की तलाश में ही यह कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया था।
