
विवादित बोली के महारथी रहे हैं उद्धव ठाकरे, खुद पर आई बात तो क्यों लगी मिर्ची?
Zee News
राजनीति और बदजुबानी का नाता काफी गहरा है. दूसरों को कोसने में बड़ा मजा आता है, जब खुद पर बात आती हो तो सीने में दर्द उठने लगता है. इन दिनों उद्धव ठाकरे पर ये बात सटीक बैठती दिख रही है.
नई दिल्ली: महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों में जिस तरह की राजनीति दिखी है, वो बेहद अफसोसनाक कही जा सकती है. पूरे राज्य में उद्धव ठाकरे के समर्थकों ने इतना उत्पात मचाया, हिंसा की, मारपीट की, पथराव किया और ये सब इस लिए हो रहा था कि नारायण राणे ने उद्धव ठाकरे को लेकर बदजुबानी की थी. नारायण राणे को तो खाने की टेबल से ही गिरफ्तार भी कर लिया गया है और देर रात उन्हें जमानत भी मिल गई. नारायण राणे ने आगे से ऐसी बदजुबानी नहीं करने का वादा किया है. लेकिन सवाल सिर्फ नारायण राणे का नहीं, बल्कि महाराष्ट्र में शिवसेना छाप सियासत की भी है. क्योंकि नारायण राणे ने उद्धव ठाकरे के लिए जो कहा वो कहीं से भी उचित नहीं कहा जा सकता.More Related News
