
विराट व्यक्तित्व के धनी हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें कैसा रहा मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री बनने का सफर
Zee News
17 सितंबर यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के जन्मदिन के मौके पर देशवासियों ने उन्हें वैक्सीन (Vaccine) के विश्व रिकार्ड का तोहफा दिया है. प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उन्हें देश और दुनिया से बधाईयां मिलीं.
नई दिल्ली: 17 सितंबर यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के जन्मदिन के मौके पर देशवासियों ने उन्हें वैक्सीन (Vaccine) के विश्व रिकार्ड का तोहफा दिया है. प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उन्हें देश और दुनिया से बधाईयां मिलीं. अपने जन्मदिन के मौके पर भी प्रधानमंत्री ने हमेशा की तरह कोई छुट्टी नहीं ली, और दिन भर काम करते रहे. इसी दौरान उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में भी हिस्सा लिया और पहली बार अफगानिस्तान (Afghanistan) का नाम लेकर वहां बदले हालात पर चिंता जताते हुये इशारों-इशारों में तालिबान को सख्त संदेश दिया.
इस दौरान जिक्र प्रधानमंत्री मोदी के उन पुराने साक्षात्कारों (Interviews) का जिनसे पता चलता है कि एक मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक के सफर के दौरान उनका सफर कैसा रहा. इन साक्षात्कारों में वो इंटरव्यू भी शामिल है जब वो वर्ष 2001 में पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे. हालांकि ये इंटरव्यू मैंने वर्ष 2002 में किया था. इसमें वो इंटरव्यू भी है जो उन्होंने वर्ष 2014 में देश का प्रधानमंत्री बनने से पहले ज़ी न्यूज़ (Zee News) को दिया था.
