
विमान में सफर के दौरन भारतीय नागरिक ने छुआ अमेरिकी महिला का जिस्म, अदालत से मिली इतने सालों की सजा
Zee News
अमेरिका की संघीय अदालत ने 29 साल के हिन्दुस्तानी नागरिक को जहाज में सफर के दौरान एक खातून के जिंसी इस्तेहसाल का कसूरवार ठहराया है. भारतीय ने एक 22 साला एक औरत का यौन उत्पीड़न किया जो उसकी बगल वाली सीट पर बैठी थी.
वाशिंगटनः अमेरिका के एक विमान में सफर के दौरान एक खातून मुसाफिर के जिस्म को टच करना एक हिन्दुस्तानी शख्स को काफी महंगा पड़ गया. अमेरिका की संघीय अदालत ने 29 साल के हिन्दुस्तानी नागरिक को जहाज में सफर के दौरान एक खातून के जिंसी इस्तेहसाल का कसूरवार ठहराया है. अदालत ने उस मुजरिम को दो साल कैद की सजा सुनाई है. दो साल कैद की सजा सुनाने के अलावा, न्यायाधीश रेडिंगर ने दुर्बेसुला पर 5,000 डॉलर का जु्र्माना लगाया और जेल से रिहाई के बाद 10 साल तक उसपर नजर रखने का हुक्म दिया है. न्याय मंत्रालय ने मंगल को इसकी जानकारी दी है. बदतमीजी और जिंसी बदअमली का था इल्जाम साउथ कैरोलिनी जिले के कार्यवाहक अटॉर्नी एम रेट डीहार्ट ने बताया कि शिवा के. दुर्बेसुला को अदालत ने उड़ान के दौरान एक औरत के साथ बदतमीजी और जिंसी बदअमली का कसूरवार ठहराया है. अदालत में दायर दस्तावेजों के मुताबिक मुकदमे में पेश गवाहों और चश्मदीदों की गवाही के मुताबिक 23 जून, 2019 को दुर्बेसुला शिकागो के ओहारे हवाईअड्डे से मिर्टल बीच जा रही उड़ान में सवार था. सफर के दौरान, दुर्बेसुला ने एक 22 साला औरत का यौन उत्पीड़न किया जो उसकी बगल वाली सीट पर बैठी थी. मजलूम की गवाही के मुताबिक, दुर्बेसुला ने उसे अपनी जानिब खींचा और उड़ान के दौरान उसके जिस्म के हिस्सों को मुसलसल छूता रहा.More Related News
