
विपक्ष की आपत्तियों के बीच चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण का रास्ता साफ!
Zee News
चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज दुर्ग से पांच बार लोकसभा सांसद रहे चंदूलाल चंद्राकर के नाम पर है. 1995 में उनकी मृत्यु हुई थी. जिसके दो साल बाद इस कॉलेज की स्थापना हुई थी. साल 2017 में प्रवेश के बाद 2018 में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने कॉलेज की मान्यता रद्द कर दी थी.
हितेश शर्मा/भिलाई: दो दिन के राजनीतिक उठा-पटक और बयानबाजी के बाद दुर्ग के मेडिकल कॉलेज (Durg Medical College) का रास्ता साफ हो गया है. छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार दुर्ग में स्थित चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज (Chandulal Chandrakar Medical ) का अधिग्रहण करने जा रही है. आज विधानसभा में इसके लिए सरकार ने विधेयक लाया है. इससे पहले 20 जुलाई को हुई भूपेश बघेल कैबिनेट में इसे हरी झंडी मिल चुकी थी. चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के छात्रों और कुछ अभिभावकों से आज मुलाकात हुई। हालांकि इस मामले में सियासत भी खूब हो रही है. वहीं सदन में जब सरकार की ओर से बिल पेश किया जा रहा था तब बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल (Brijmohan Aggrawal) ने कहा कि मूल विधेयक विधि के विरुद्ध लाया जा रहा है. बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर (Ajay Chandrakar) ने कहा कि यह मूल विधेयक है. संशोधित विधेयक नहीं है. आज ये हुआ तो ये परंपरा हो जायेगी. वे चिंतित थे कि सरकार कॉलेज के अधिग्रहण का इरादा न छोड़ दे।More Related News
