
विपक्षी एकता का इफेक्ट! पंचायत चुनाव हिंसा पर कांग्रेस ने किया TMC का बचाव
Zee News
कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा है- मुझे लगता है और हम देख भी रहे हैं कि पश्चिम बंगाल सरकार उन लोगों के साथ नहीं खड़ी है, जो हिंसा भड़का रहे हैं.’ दूसरी तरफ, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी तृणमूल कांग्रेस और राज्य सरकार पर लगातार प्रहार कर रहे हैं.
नई दिल्ली. 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ एकजुट विपक्ष खड़ा करने के क्रम में कांग्रेस ने सोमवार को पंचायत चुनाव हिंसा पर तृणमूल का बचाव किया. कांग्रेस ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) उन लोगों के साथ खड़ी नहीं है, जो पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा के लिए जिम्मेदार हैं. दिलचस्प है कि पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी द्वारा राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर लगातार प्रहार के बीच यह बयान आया है.
More Related News
