
विदेशों पर निर्भरता खत्म करेगा India, देशी कंपनियों से खरीदे जाएंगे हथियार; सरकार ने जारी की दूसरी लिस्ट
Zee News
भारत अब सैनिक साज़ोसामान के सबसे बड़े खरीददार से सबसे बड़ा निर्माता बनने की तरफ़ बड़ा कदम उठा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 108 ऐसे आइटमों की सूची जारी की है जिन्हें अब केवल देश की कंपनियों (Indian Defense Companies) से ही लिया जा सकेगा.
नई दिल्ली: भारत अब सैनिक साज़ोसामान के सबसे बड़े खरीददार से सबसे बड़ा निर्माता बनने की तरफ़ बड़ा कदम उठा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 108 ऐसे आइटमों की सूची जारी की है जिन्हें अब केवल देश की कंपनियों (Indian Defense Companies) से ही लिया जा सकेगा. देश को रक्षा के साज़ोसामान के मामले में आत्मनिर्भर बनाने की तरफ ये एक बड़ा कदम है. भारतीय रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) ने पिछले साल अगस्त में 101 आइटमों की पहली सूची जारी की गई थीं, जिन्हें अब केवल देश में ही खरीदा जा सकेगा. सोमवार को जारी दूसरी सूची में 2021 से लेकर 2025 तक हर साल कुछ आइटमों को शामिल किया गया है. रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की ये बड़ी घोषणा है.More Related News
