
विदिशा में आदिवासी युवती के साथ दुष्कर्म, शौच को गई थी तभी 3 बदमाशों ने पकड़ लिया
Zee News
विदिशा के लटेरी के मुरवास थाना अंतर्गत एक आदिवासी युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने इसमें एक को सह आरोपी बनाया है.
दीपेश शाह/विदिशा: विदिशा के लटेरी के मुरवास थाना अंतर्गत एक आदिवासी युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने इसमें एक को सह आरोपी बनाया है. परिजनों के मुताबिक लड़की रात में शौच क्रिया को गई थी, तभी 3 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है. लटेरी एसडीओपी के मुताबिक दोनों आरोपियों को राउंडअप कर लिया गया है. दुष्कर्म सहित एससीएसटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है. पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का और दूसरे आरोपी के खिलाफ घटना में सहयोग करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है.. इधर परिजनों का कहना है कि घटना में 3 लोग शामिल थे और उनकी लड़की रात्रि में शौच क्रिया को गई थी तब गांव के ही तीन व्यक्तियों के साथ उसे देखा गया. घटना के बाद पुलिस ने दो लोगों को राउंडअप कर लिया है.More Related News
