
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के यू-टर्न पर कांग्रेस का निशाना : आप सरकार चला रही हैं या सर्कस ?
NDTV India
कांग्रेस ने यह भी कहा कि अब निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री के पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.
कांग्रेस ने सरकार की ओर से छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर घटाने और फिर अपने इस फैसले को वापस लिए जाने के बाद गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा और सवाल किया कि ‘वह सरकार चला रही हैं या सर्कस.' मुख्य विपक्षी पार्टी ने यह भी कहा कि अब निर्मला को वित्त मंत्री के पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.











