
वाल्मीकि की तुलना तालिबान से करने पर मुनव्वर राणा की मुश्किलें बढ़ीं, लखनऊ में FIR
Zee News
विवादों से बवाल खड़ा करने वाले शायर मुनव्वर राणा (Munawwar Rana) की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. महर्षि वाल्मीकि की तुलना तालिबान से करने पर मुनव्वर राणा के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में तहरीर दी गई है.
लखनऊ: मशहूर शायर मुनव्वर राणा (Munawwar Rana) की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. तालिबान (Taliban) पर दिए गए विवादित बयान को लेकर मुनव्वर राणा के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में तहरीर दी गई है. हिन्दू महासभा (Hindu Mahasabha) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने हजरतगंज थाने में मुनव्वर राणा के खिलाफ दी तहरीर दी है. शायर मुनव्वर राणा (Munawwar Rana) ने पहले तालिबानियों को अफगानी कहे जाने की नसीहत दी थी. साथ ही अफगानिस्तान से भाग रहे लोगों के सवाल पर कहा था कि 'उत्तर प्रदेश से भाग जाने का जी चाहता है.' इसके बाद मुनव्वर राणा ने एक और विवादित बयान दे दिया. इस बार उन्होंने तालिबानी लड़ाकों की तुलना महर्षि वाल्मीकि से कर दी है. मुनव्वर राणा ने कहा, 'अगर वाल्मीकि रामायण लिख देते हैं तो देवता हो जाते हैं, उससे पहले वह डाकू होते हैं. इंसान का किरदार और इंसान का कैरेक्टर बदलता रहता है. हमें आज अफगानी अच्छे लगते हैं, दस साल बाद वह वाल्मीकि होंगे.'More Related News
