
वादा पूरा करेंगे CM योगी, 14 सितंबर को PM मोदी करेंगे जाट राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का शिलान्यास
Zee News
राजा महेंद्र प्रताप सिंह पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के घोर विरोधी माने जाते थे. उन्होंने 1930 में महात्मा गांधी को पत्र लिखकर कहा था ''जिन्ना जहरीला सांप हैं, इसे गले मत लगाइए.''
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं, उससे पहले सत्ताधारी भाजपा ने अपने सियासी तरकश के तीर चलाकर विपक्ष को मुद्दाविहीन करने की रणनीति अपनाई है. बीते 9 महीने से केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन कर रहे हैं. हालांकि यह आंदोलन देशव्यापी न होकर सिर्फ पंजाब तक सीमित हो गया है. हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में कुछ किसान इन कानूनों का विरोध जरूर कर रहे हैं, लेकिन इसके पीछे उनका सियासी झुकाव भी कहीं न कहीं एक फैक्टर है. अफगानिस्तान में 1915 में बनाई भारत की अंतरिम सरकार चूंकि 2014 से ही पश्चिमी यूपी की जाट आबादी का बहुत बड़ा हिस्सा खुलकर भाजपा के साथ है, यह समर्थन 2017 के विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जारी रहा है. प्रदेश के इस हिस्से में किसान आंदोलन के छिटपुट असर को निष्प्रभावी करने के लिए भाजपा ने एक और मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है. आगामी 14 सिंतबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलीगढ़ में जाट राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी (Jat Raja Mahendra Pratap Singh State University, Aligarh) का शिलान्यास करने जा रहे हैं. राजा महेंद्र प्रताप ने 1915 में अफगानिस्तान में भारत की अंतरिम सरकार बनाई थी. वर्ष 1932 में राजा महेंद्र प्रताप सिंह को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया था.More Related News
