
वसीम रिजवी के खिलाफ NBW जारी, साल 2015 में लगा था यह गंभीर आरोप
Zee News
याचिका में बताया गया था कि रुस्तम नगर स्थित दरगाह अब्बास की जियारत करने के दौरान महिला के साथ बदसलूकी की गई थी...
लखनऊ: शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है. वसीम रिजवी के साथ उनके दो और साथियों के खिलाफ यह वॉरन्ट जारी किया गया है. बताया जा रहा है कि साल 2015 में एक महिला शाहीन खान द्वारा केस दर्ज कराया गया था. उसी मामले में सुनवाई के बाद तीनों के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी किया गया है. याचिका में बताया गया था कि रुस्तम नगर स्थित दरगाह अब्बास की जियारत करने के दौरान महिला के साथ बदसलूकी की गई थी. अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ...More Related News
