
वर्चुअली नहीं, व्यक्तिगत रूप से हों पेश : संसदीय पैनल ने फेसबुक से कहा
NDTV India
इससे पहले संसदीय समिति ने शुक्रवार को ट्विटर इंडिया से कहा था कि उसे भारतीय आईटी कानूनों और नियमों का पालन गंभीरता से करना होगा.
कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता वाली सूचना और प्रौद्योगिकी से जुड़े मामलों पर संसदीय स्थायी समिति फेसबुक के अधिकारियों को नागरिकों के अधिकारों को बनाए रखने और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग को रोकने के लिए कंपनी की नीतियों की जांच करते समय "व्यक्तिगत रूप से" पेश होने का निर्देश देगी. यह जानकारी सूत्रों ने दी है.इससे पहले संसदीय समिति ने शुक्रवार को ट्विटर इंडिया से कहा था कि उसे भारतीय आईटी कानूनों और नियमों का पालन गंभीरता से करना होगा. से 90 मिनट से अधिक समय तक चली पूछताछ के दौरान समिति ने ट्विटर के अधिकारियों से सोशल मीडिया बिचौलियों के लिए नये नियमों को पूरी तरह से लागू करने समते कई मुद्दों पर सवाल पूछे. समिति अब इसी तरह की इन-पर्सन मीटिंग के लिए Google, YouTube और अन्य बड़ी कंपनियों को भी बुलाएगा.












