
वज़ीरे आज़म ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, पीएम-किसान Scheme तहत जारी की 19,000 करोड़ की 8वीं किस्त
Zee News
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले में इस साल अब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर लगभग 10 फीसदी से ज्यादा गेहूं खरीदा गया है.
नई दिल्ली: वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत 9.5 करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए 19,000 करोड़ रुपये के माली इमदाद की आठवीं किस्त जारी की. इसमें पहली बार पश्चिम बंगाल के फायदा उठाने वालों को भी शामिल किया गया है. वज़ीरे आज़म ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से किस्त जारी की. इस मौके पर उन्होंने कहा, 'पश्चिम बंगाल में पहली बार मरकज़ी हुकूमत के मंसूबों से किसानों को फायदा पहुंचा है. अब और भी ज्यादा किसान इस फायदा उठा सकेंगे. यह किस्त 9.5 करोड़ लाभार्थी किसान परिवारों को 19,000 करोड़ रुपये मुंतकिल किए जाएंगे.More Related News
