
लोगों के गुट ने सिंघु बॉर्डर पर पुलिसवालों पर कर दिया अटैक
Zee News
किसान जिस सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं, उसी विरोध स्थल पर दिल्ली पुलिस के दो कर्मियों पर हमला हो गया.
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के दो सहायक उप-निरीक्षकों पर सिंघु बॉर्डर पर लोगों के एक समूह द्वारा कथित तौर पर हमला किया गया. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. केन्द्र के तीन कृषि कानूनों को निरस्त किये जाने की मांग को लेकर किसान लगभग छह महीनों से सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले किसान थे तो एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘उन्हें (एएसआई को) विरोध स्थल पर मौजूद लोगों ने पीटा था. उनकी पहचान का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.’More Related News
