)
लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को एक और झटका, बसवराज पाटिल कर सकते हैं BJP जॉइन, जानें- इनके बारे में
Zee News
Basavaraj Patil: बसवराज पाटिल औसा निर्वाचन क्षेत्र से दो बार के विधायक हैं. पाटिल के कांग्रेस पार्टी छोड़ने की खबरें हैं. हालांकि, कांग्रेस इससे इनकार कर रही है. कांग्रेस के राज्य प्रमुख नाना पटोले ने पाटिल के इस्तीफे की खबरों का खंडन किया और कहा कि उन्हें पाटिल से कोई पत्र नहीं मिला है.
Basavaraj Patil: कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बसवराज पाटिल मंगलवार को राज्य भाजपा अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाटिल ने आज सुबह देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर मुलाकात की.
More Related News
