)
लॉन्ग-रेंज स्ट्राइक का नया किंग, लड़ाकू विमानों का भी बाप? Anadrone का देसी 'शक्ति' करेगा कातिलाना वार
Zee News
Shakti drone Anadrone Systems: यह एक ऐसा हथियार है जो मानव रहित युद्ध की भारतीय रणनीति को मजबूत करता है. इस ड्रोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी किफायती लागत और लंबी दूरी तक हमला करने की क्षमता है.
Shakti drone Anadrone Systems: भारत अब युद्ध के मैदान में अपनी सटीक हमले की क्षमता को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए तैयार है. स्वदेशी रक्षा कंपनी Anadrone Systems ने 'शक्ति' नामक एक किफायती और लॉन्ग-रेंज स्ट्राइक ड्रोन लॉन्च किया है. यह UAV (अनमैन्ड एरियल व्हीकल) कम लागत में दुश्मन के क्षेत्र में गहराई तक घुसपैठ करके सटीक हमला करने की क्षमता रखता है. ऐसे में, 'शक्ति' के आने से भारतीय सेनाओं को न केवल अपनी मारक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी, बल्कि यह महंगा होने वाले युद्ध को सस्ता और प्रभावी बनाने में भी गेम चेंजर साबित हो सकता है.
More Related News
