)
लॉकहीड मार्टिन को ओपन चैलेंज? TATA बनेगा हथियारों का असली बादशाह, Solar संग मिलकर बनाएगा Missile-Drone
Zee News
Tata Group defence partnership: टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने नागपुर के पास बाजारगांव में स्थित सोलर डिफेंस एयरोस्पेस लिमिटेड (SDAL) के अत्याधुनिक संयंत्र का दौरा किया. यह संयंत्र गोला बारूद, मिसाइल और अन्य रक्षा उत्पादों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
Tata Group defence partnership: भारत भविष्य में पूरी तरह स्वदेशी हथियारों पर निर्भर रहने की तैयारी में है. यही वजह है कि देसी कंपनियों व हथियारों पर भारी-भरकर खर्च कर रही है. ऐसे में देश की दिग्गज कंपनियां भी भारत सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस सपने को साकार करने के लिए अग्रसर हैं. इसी कड़ी में, भारतीय रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में एक बड़ी साझेदारी की संभावना उभरकर सामने आई है. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने हाल ही में नागपुर में स्थित सोलर इंडस्ट्रीज की रक्षा उत्पादन इकाई का दौरा किया है. इस दौरे के बाद चेयरमैन ने स्पष्ट किया कि भारत की रक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी एक कंपनी के बजाए कई कंपनियों की भागीदारी और सहयोग की जरूरत है. यह संकेत देता है कि टाटा ग्रुप और सोलर इंडस्ट्रीज जैसी निजी कंपनियां मिलकर स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के लिए आगे बढ़ सकती हैं.
