
लेटर बम विवाद : CBI जांच की मांग लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह
NDTV India
महाराष्ट्र के लेटर बम विवाद मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है. परमबीर ने इस मामले में याचिका दाखिल करके मामले की CBI जांच की मांग की है.
महाराष्ट्र के लेटर बम विवाद मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है. परमबीर ने इस मामले में याचिका दाखिल करके मामले की CBI जांच की मांग की है. पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की याचिका में कहा गया है कि महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ आरोपों की सीबीआई द्वारा तुरंत निष्पक्ष और सही जांच कराई जाए और उनके ट्रांसफर को रद्द किया जाए.











