
लुधियाना कोर्ट ब्लॉस्ट का मुख्य साजिशकर्ता जर्मनी में गिरफ्तार, जानें कौन है जसविंदर सिंह मुल्तान
Zee News
भारत द्वारा बर्लिन में आतंकवाद रोधी एजेंसियों को सबूत साझा करने के बाद जसविंदर सिंह मुल्तान को विस्फोट के मुख्य साजिशकर्ता के रूप में गिरफ्तार किया गया.
नई दिल्ली: सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के शीर्ष सदस्य जसविंदर सिंह मुल्तान को जर्मनी में लुधियाना जिला अदालत परिसर में 23 दिसंबर को हुए विस्फोट के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है. इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि 5 अन्य घायल हो गए. यह जानकारी सूत्रों ने दी.
भारत द्वारा बर्लिन में आतंकवाद रोधी एजेंसियों को सबूत साझा करने के बाद उसे विस्फोट के मुख्य साजिशकर्ता के रूप में गिरफ्तार किया गया. एक सूत्र ने कहा, "हमने उन सभी सबूतों को साझा किया जो हमने विस्फोट वाली जगह से इक्ठ्ठे किए और यह भी बताया कि कैसे मुल्तान ने साजिश रची थी."
More Related News
