
लुटेरे मामा-भांजे की जोड़ी से Delhi Police भी हुई परेशान, फिल्मी स्टाइल में दबोचा
Zee News
बंदूक की नोक पर देश की राजधानी दिल्ली में 25 से ज्यादा लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके लुटेरे मामा-भांजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि इस गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को विरोध का सामना भी करना पड़ा, जिसके रोकने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी.
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में दिन दहाड़े लूट करने वाले मामा-भांजे की एक जोड़ी को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की कई टीमें पिछले काफी समय से दोनों की तलाश कर रही थीं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों को गीता नगर कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है. दोनों की पहचान समीर उर्फ सहजाद और फैजान के रूप में की गई है. ये दोनों आरोपी अभी तक 25 से ज्यादा रॉबरी और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं. बीते बुधवार (17 मार्च) को भी इन्होंने रोहिणी में दो महिलाओं से बंदूक की नोंक पर लूट की थी. जबकि उसी दिन मजनू का टीला इलाके में नेपाली महिला की गोली मार कर लूट के इरादे से हत्या कर दी थी.More Related News
