
लिफ्ट देने वाले हो जाएं सावधान, लोगों की दरियादिली का फायदा उठाता था यह बाइक चोर
Zee News
राह चलते किसी अनजान शख्स को लिफ्ट देना कुछ लोगों को अच्छा लगता होगा. किसी मदद करने से अच्छा और क्या ही होगा, लेकिन तब क्या करेंगे जब नेकी करने के चक्कर में लूट के शिकार हो जाएं. लूटने वाला कोई और न हो बल्कि वही शख्स हो जिसकी मदद के लिए आपने लिफ्ट दी हो.
अतुल अग्रवाल/सागर: राह चलते किसी अनजान शख्स को लिफ्ट देना कुछ लोगों को अच्छा लगता होगा. किसी मदद करने से अच्छा और क्या ही होगा, लेकिन तब क्या करेंगे जब नेकी करने के चक्कर में लूट के शिकार हो जाएं. लूटने वाला कोई और न हो बल्कि वही शख्स हो जिसकी मदद के लिए आपने लिफ्ट दी हो. कुछ ऐसा ही मामला बीना से सामने आया है. हालांकि इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, बीना पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर लुटेरा लोगों की मदद करने की भावना का फायदा उठाकर उन्हें लूट लेता था. पहले लिफ्ट के लिए तरह-तरह के बहाने बनाता, जब लिफ्ट मिल जाती तो किसी सुनसान इलाके में बाइक सवार को रोककर गाड़ी लेकर रफू-चक्कर हो जाता.More Related News
