
लिक्विड ऑक्सीजन को गैस में बदलने का रास्ता सेना ने निकाला, कोरोना रोगियों को मिलेगा फायदा
Zee News
सेना के बयान में कहा गया है, 'चूंकि ऑक्सीजन को क्रायोजेनिक टैंक में तरल प्रारूप में ढोया जाता है, इसलिए तरल ऑक्सीजन को ऑक्सीजन गैस में जल्द परिवर्तित करना अस्पतालों के लिए बड़ी चुनौती थी.
नई दिल्ली: भारतीय सेना ने तरल ऑक्सीजन को कम दबाव वाले ऑक्सीजन गैस में तब्दील करने का समाधान ढूंढ लिया है, जिन्हें अस्पताल में कोविड-19 के रोगियों को दिया जाएगा. खुद सेना ने ही इसकी जानकारी दी सेना ने बयान जारी कर कहा, 'सात दिनों से अधिक समय से सेना के इंजीनियरों ने सीएसआईआर और डीआरडीओ के सहयोग से यह समाधान ढूंढा है.' सीएसआईआर यानी वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद् है. वहीं, डीआरडीओ रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन है.More Related News
