)
'लाल चौक जाने पर मैं कितना डरा हुआ था?', पूर्व गृह मंत्री का 'कबूलनामा' वायरल
Zee News
बीजेपी ने सुशील कुमार शिंदे के बयान पर कांग्रेस की खिंचाई कर दी है. बीजेपी प्रवक्ता ने कहा- यूपीए काल के गृहमंत्री सुशील शिंदे ने माना कि वह जम्मू-कश्मीर जाने से डरते थे. आज राहुल गांधी आराम से कश्मीर में 'भारत जोड़ो यात्रा' और स्नो फाइटिंग करते दिखे. लेकिन, नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस जम्मू-कश्मीर को आतंक के दिनों में वापस ले जाना चाहती हैं.
नई दिल्ली. यूपीए सरकार के समय केंद्रीय गृह मंत्री रहे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे का एक वीडियो सामने आया है. इसमें वह खुद इस बात को मान रहे हैं कि पहले और आज के जम्मू-कश्मीर में कितना बदलाव आया है. वीडियो में कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे बता रहे हैं कि जब मैं गृह मंत्री था तब मैं उनसे (शिक्षाविद् विजय धर) मिलने गया था.
More Related News
