
लाल किला हिंसा : जेल में बंद दीप सिद्धू का फेसबुक अकाउंट हो रहा अपडेट, 2 VIDEO हुए अपलोड
NDTV India
दिल्ली की एक अदालत ने लाल किला हिंसा मामले में गिरफ्तार कार्यकर्ता-अभिनेता दीप सिद्धू को मंगलवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.
26 जनवरी लाल किला हिंसा का आरोपी दीप सिद्धू गिरफ्तार हो चुका है, फिलहाल जेल में है. लेकिन दीप सिद्धू का फेसबुक अकाउंट लगातार ऑपरेट हो रहा है. दीप सिद्धू के फेसबुक पर 2 वीडियो अपलोड किए गए और कहा गया है कि 26 जनवरी हिंसा का असली दोषी कौन? वीडियो में राकेश टिकैत समेत कई किसान नेताओं के बयान हैं जिसमें वो कह रहे हैं कि 26 जनवरी को दिल्ली में दाखिल होने से कौन रोकेगा.












