
लालू यादव ने की मुलायम से मुलाकात, ट्वीट किया- देश को पूंजीवाद नहीं समाजवाद की जरूरत
Zee News
राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच करीब 40 मिनट बातचीत हुई.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच करीब 40 मिनट बातचीत हुई. इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद रहे. चारा घोटाला में सजा पाए लालू यादव जमानत मिलने के बाद अपनी बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर हैं. देश के वरिष्ठतम समाजवादी साथी आदरणीय श्री मुलायम सिंह जी से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।खेत-खलिहान,ग़ैर-बराबरी, अशिक्षा,किसानों,गरीबों व बेरोजगारों के लिए हमारी सांझी चिंताएँ और लड़ाई है। दिल्ली में हुई लालू और मुलायम की मुलाकात लालू यादव इन दिनों बीमार चल रहे हैं. इसी आधार पर उन्हें जमानत मिली है. वह सजा के दौरान अधिकतर समय रांची एम्स में ही भर्ती रहे. वहीं से अपनी सियासी गतिविधियों काे संचालित कर रहे थे. हाल के दिनों में उनसे कई बड़े राजनीतिज्ञ मिल चुके हैं. मुलायम व अखिलेश इसकी ताजा कड़ी हैं. माना जा रहा है कि तीनों नेताओं के बीच आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर बातचीत हुई है.More Related News
