
लालू यादव की जुबान फिर हुई बेलगाम! जानें किसे कह दिया 'दंगाइयों की पार्टी'
Zee News
आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने भाजपा के खिलाफ एक बार फिर जहर उगला है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी और आरएसएस के आगे कभी नहीं झुकेंगे. साथ ही भाजपा को 'दंगाइयों की पार्टी' बताया है.
नई दिल्ली: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जाने माने नेता लालू यादव ने एक बार फिर अपने तेवर में नजर आ रहे हैं. लंबे समय के बाद बुधवार को पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल हुए राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए इसे 'दंगाइयों की पार्टी' करार दिया.
'दंगाइयों की पार्टी है बीजेपी' लालू प्रसाद यादव ने कहा कि, बीजेपी दंगाइयों की पार्टी है और हर पार्टी उसके सामने झुकी लेकिन मैंने अब तक ये कभी नहीं किया. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि लालू प्रसाद यादव उनके सामने कभी नहीं झुकेंगे. अगर मैं उनके सामने झुक गया होता तो मुझे जेल नहीं होती. मैं जेल गया, लेकिन उनके साथ कभी समझौता नहीं किया.
