
लापरवाह अफसरों को Nitin Gadkari ने लगाई फटकार, बोले- कोई ढिलाई करेगा तो मैं उसे ठोके बिना नहीं छोडूंगा
Zee News
केंद्रीय परिवहन और सड़क निर्माण मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने एक बार फिर काम न करने वाले सरकारी अधिकारियों को लताड़ लगाई है.
नागपुर: केंद्रीय परिवहन और सड़क निर्माण मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने एक बार फिर काम न करने वाले सरकारी अधिकारियों को लताड़ लगाई है. गडकरी ने कहां कि जो सिस्टम काम नही करता, उसे उखाड कर फेक देना चाहिए. नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) नागपुर में सडक सुरक्षा से संबंधित एक प्रोजेक्ट के उद्धाटन समारोह में बोल रहे थे. प्रोजेक्ट के लिए काम कर रही टीम से गडकरी ने कहा, 'काम में ढिलाई बरतने वाले लोगो को डंडा मारने का काम आप मुझ पर छोड़ दो. अगर कोई ढिलाई करेगा या जानबूझ कर अड़ंगा लगाएगा तो वो उसकी पिटाई किए बिना नही छोड़ेंगे.'More Related News
