
लातेहार: नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के असिस्टेंट कमांडेंट राजेश कुमार शहीद, एक नक्सली भी ढेर
Zee News
लातेहार में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के असिस्टेंट कमांडेंट राजेश कुमार शहीद हो गए. मुठभेड़ में एक नक्सली की भी मौत हो गयी.
Latehar: लातेहार में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के असिस्टेंट कमांडेंट राजेश कुमार शहीद हो गए हैं. राजेश कुमार को मुठभेड़ के दौरान गोली लगी थी. मुठभेड़ में एक नक्सली की मौत की भी जानकारी है.
झारखंड जगुआर के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद झारखंड में 'लाल आतंकियों' यानि नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की मोर्चाबंदी जारी है. लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के सलैया जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई.नक्सली संगठन JJMP के नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया और जवाबी फायरिंग की. दोनों ओर से हुई मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के असिस्टेंट कमांडेंट राजेश कुमार को गोली लगी थी, जिसके बाद उन्हें हेलीकॉप्टर से बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया था. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.
