
लाख आरोपों के बावजूद ट्रस्ट पर कायम है राम भक्तों का विश्वास, नकद समर्पण राशि में आई तेजी
Zee News
कोरोना कर्फ्यू के बाद जैसे-जैसे स्थितियां सामान्य हो रहीं हैं वैसे-वैसे अयोध्या आने वाले राम भक्तों की संख्या में इजाफा हो रहा है. श्रद्धालु रामलला का दर्शन कर उनके भव्य मंदिर के निर्माण के लिए नकद धनराशि चढ़ा रहे हैं.
अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर जमीन खरीद में धांधली के आरोप लग रहे हैं, रोज नई-नई बातें मीडिया में उछाली जा रही हैं. लेकिन राम मंदिर निर्माण के लिए प्राप्त हो रहे चंदे से यह मालूम चलता है कि राम भक्तों का विश्वास श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कायम है.More Related News
