)
लहू से लाल हो गई थी धरती, 14 फरवरी को ऐसा क्या हुआ था, जिसे ब्लैक डे कहा जाने लगा?
Zee News
14 February Black day: CRPF का काफिला जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहा था. 78 वाहनों में 2500 से अधिक जवान सवार थे. जैसे ही काफिला पुलवामा के लेथपोरा इलाके में पहुंचा. एक कार अचानक काफिले के पास आ गई. बताया गया कि उस कार में बड़ी मात्रा में विस्फोटक भरा गया था. कार ने काफिले की एक बस को टक्कर मार दी.
14 February Black day: 14 फरवरी दो दिलों के एक होने का दिन है. पूरी दुनिया में प्रेमी जोड़ों के लिए यह दिन काफी खास होता है, लेकिन भारत में पिछले कुछ सालों से इस दिन को 'ब्लैक डे' के तौर पर जाना जाता है. साल 2019 में इसी दिन हुई एक घटना ने इस तारीख के मायने हमेशा के लिए बदल दिया. 14 फरवरी अब सिर्फ जश्न का दिन नहीं रहा. यह देश के लिए गहरी पीड़ा, शोक और बलिदान की याद बन चुका है. इस तारीख का नाम लेते ही लोगों के चेहरे गंभीर हो जाते हैं. याद आती है वो घटना जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था.
