
लश्कर और जैश के लड़ाकुओं को अफगानिस्तान में धकेल रहा है पाकिस्तान, तालिबान को दे रहा हर मदद
NDTV India
अफगानिस्तान में हुई लड़ाई में पाकिस्तान की मौजूदगी के पक्के निशान मिलते हैं. पाकिस्तानी सेना के एडवाइजर वहां मौजूद हैं और तालिबान को गाइड कर रहे हैं और ऑपरेशन में मदद दे रहे हैं.
अफगानिस्तान पर तालिबान ने कब्जा कर लिया है. अफगानिस्तान में पाकिस्तान की सक्रिय सहायता से आतंकवादी संगठनों को फिर से इकट्ठा किया जा रहा है. पाकिस्तान लश्कर-ए-तैयब्बा और जैश-ए-मोहम्मद के लड़ाकुओं को अफगानिस्तान में धकेल रहा है. इन्हें हर तरह की सहायता दी जा रही है. लड़ाई में पाकिस्तान की मौजूदगी के पक्के निशान मिलते हैं. पाकिस्तानी सेना के एडवाइजर वहां मौजूद हैं और तालिबान को गाइड कर रहे हैं और ऑपरेशन में मदद दे रहे हैं. पाकिस्तान जिहाद पर विचारधारा का साहित्य बना कर युवाओं को लड़ाई में शामिल करने के लिए उकसा रहा है. अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय की ओर से नियमित जानकारी मिलती है कि तालिबान के साथ पाकिस्तान के लड़ाकू मौजूद हैं.












