)
लड़ाकू विमानों की नसों में दौड़ेगी रोशनी, जंग के मैदान में झटपट बताएगी खामियां, ADA के FOSS सेंसर से दुनिया हैरान
Zee News
India Fiber Optic Sensing System: भारत के एयरोस्पेस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) ने देश के आगामी लड़ाकू विमानों के लिए एक बेहद एडवांस इंजीनियरिंग, 'फाइबर ऑप्टिक सेंसिंग सिस्टम' (FOSS) को विकसित कर रही है.
India Fiber Optic Sensing System: भारत की एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी ने देश के भविष्य के लड़ाकू जेट विमानों के लिए एक अत्याधुनिक तकनीक पर काम शुरू किया है. यह तकनीक 'फाइबर ऑप्टिक सेंसिंग सिस्टम' (FOSS) है. यह एक ऐसा स्मार्ट सेंसर है जो विमान के ढांचे में तनाव, कंपन और तापमान को वास्तविक समय में माप सकता है. यह तकनीक न केवल विमान की सुरक्षा और रखरखाव को बेहतर बनाएगी, बल्कि भारत के एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) जैसे पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के लिए फ्लाई-बाय-ऑप्टिक्स जैसी अति-आधुनिक उड़ान कंट्रोल सिस्टम में नई जान फूंकेगी.k
