
लड़की ने मांग में भर ली प्रेमी के नाम का सिंदूर, मां बनी हैवान; उठाया ये खौफनाक कदम
Zee News
Mother killed Daughter: उत्तर प्रदेश के इटावा (Etawah ) में हैवान मां ने अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि उसने अपने प्रेमी के नाम का सिंदूर लगा लिया था और परिजनों के विरोध के बाद भी मांग में सिंदूर भरती रही.
इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा (Etawah ) में खौफनाक मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपनी बेटी को मौत के घाट (Mother killed Daughter) उतार दिया. आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ओमवीर सिंह ने बताया कि इटावा के वैदपुरा इलाके के उमराई गांव में 28 अगस्त की शाम को एक लड़की की हत्या का मामला सामने आया था और जांच के बाद मां को गिरफ्तार किया गया है. न्यूज एजेंसी वार्ता के हवाले से लाइव हिंदुस्तान में छपी खबर के अनुसार, पुलिस ने बताया कि लड़की की मां ने अपनी ही बेटी को इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि उसने प्रेमी के नाम का सिंदूर लगा लिया था और परिजनों के विरोध के बाद भी मांग में सिंदूर भरती रही. इसके बाद लड़की से उसकी मां का विवाद हुआ और मां ने गला दबा दिया, जिससे बेटी की मौत हो गई थी.More Related News
