
लखीमपुर खीरी हिंसा: एसआइटी ने जारी की संदिग्धों की तस्वीरें, सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम
Zee News
तीन अक्टूबर को हुई इस हिंसा में 4 किसानों समेत 8 लोगों की मौत हो गई थी. चार किसानों के अलावा अन्य मृतकों में दो भाजपा कार्यकर्ता, एक ड्राइवर और एक पत्रकार भी शामिल हैं.
लखीमपुर: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा की जांच कर रही यूपी पुलिस की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम ने कुछ संदिग्ध लोगों की तस्वीरें जारी की हैं. ये सभी तिकुनिया में हुई हिंसा में शामिल थे. एसआइटी ने लोगों से इन संदिग्धों के बारे में पुलिस को सूचना देने की अपील की है. सूचना देने वाले को पुलिस की ओर से उचित पुरस्कार दिया जाएगा. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले में SIT ने घटना में शामिल कुछ संदिग्ध लोगों की तस्वीरें जारी की हैं। SIT ने लोगों से इन संदिग्धों के बारे में सूचना देने की भी अपील की है। सूचना देने वाले लोगों को उचित पुरस्कार दिया जाएगा: उत्तर प्रदेश पुलिस
स्पेशल इन्वेस्टिगिशन टीम ने 50 किसानों को नोटिस भेजा है. जांच अधिकारी के मुताबिक 15 किसान एसआइटी के सामने पेश हो चुके हैं. उनके बयान रिकॉर्ड किए गए हैं. तीन अक्टूबर को हुई इस हिंसा में 4 किसानों समेत 8 लोगों की मौत हो गई थी. चार किसानों के अलावा अन्य मृतकों में दो भाजपा कार्यकर्ता, एक ड्राइवर और एक पत्रकार भी शामिल हैं. — ANI_HindiNews (@AHindinews)
