
लखीमपुर खीरी किसान हिंसाः मंत्री ने लगाया BJP के तीन कार्यकर्ताओं और चालक की हत्या का आरोप
Zee News
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि घटना के समय न तो उनका बेटा और न ही वह मौके पर मौजूद थे.उन्होंने कहा कि मेरा बेटा (उपमुख्यमंत्री के) कार्यक्रम स्थल पर मौजूद था और वहां हजारों लोग, प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद थे
नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ने इतवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन कर रहे किसानों में ‘‘कुछ तत्वों’’ ने भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं और एक चालक को पीट-पीटकर मार डाला. मिश्रा ने बताया कि कार के नीचे आने से दो किसानों की मौत हो गई थी. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि घटना के समय न तो उनका बेटा और न ही वह मौके पर मौजूद थे. उन्होंने कहा कि यह घटना उस समय हुई जब भाजपा के कुछ कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अगवानी करने जा रहे थे, जो लखीमपुर खीरी में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. उन्होंने कहा, ‘‘प्रदर्शन कर रहे किसानों में शामिल कुछ तत्वों ने काले झंडे दिखाये और कार पर पथराव किया, जो पलट गई.
केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ने कहा, मेरा बेटा नहीं थी घटनास्थल पर मौजूदे मिश्रा ने कहा कि उनका बेटा मौके पर मौजूद नहीं था, जैसा कि कुछ किसान नेताओं ने आरोप लगाया है और इसे साबित करने के लिए उनके पास तस्वीर और वीडियो साक्ष्य हैं. उन्होंने कहा कि मेरा बेटा (उपमुख्यमंत्री के) कार्यक्रम स्थल पर मौजूद था और वहां हजारों लोग, प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद थे. मैं भी उपमुख्यमंत्री के साथ था.’’
