
लखीमपुर खीरी कांड: सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान; गुरुवार को होगी मामले की सुनवाई
Zee News
शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड की गई वाद सूची के मुताबिक, प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ मामले में बृहस्पतिवार को सुनवाई करेगी.
नई दिल्लीः उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई घटना का स्वतरू संज्ञान लिया है. अदालत ने इस मामले पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करने का फैसला किया जिसमें किसानों के प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोग मारे गए थे. शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड की गई वाद सूची के मुताबिक, प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ मामले में बृहस्पतिवार को सुनवाई करेगी. लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद से उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान मचा हुआ है और विपक्षी दलों ने राज्य की भाजपा सरकार पर दोषियों को बचाने का आरोप लगाया है. Supreme Court takes suo motu cognisance of Lakhimpur Kheri violence
A bench of Chief Justice NV Ramana and Justices Surya Kant and Hima Kohli will hear the matter tomorrow
