
लखीमपुर कांड: बीजेपी नेता समेत 4 गिरफ्तार, किसानों को कुचलने वाली कार में थे सवार
Zee News
Lakhimpur Case: सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल है जिसमें बीजेपी नेता सुमित जायसवाल उस कार से निकलकर भागता हुआ दिख रहा है जिससे किसान प्रदर्शनकारियों को कुचला गया था.
लखीमपुर: उत्तर प्रदेश में हुए लखीमपुर कांड (Lakhimpur Case) में कार से किसान प्रदर्शनकारियों को कुचलने के आरोप में क्राइम ब्रांच ने एक बीजेपी नेता सुमित जायसवाल समेत चार अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि घटना के वक्त सुमित जायसवाल उस कार में सवार था जिससे किसान प्रदर्शनकारियों को कुचला गया था.
बता दें कि सुमित जायसवाल के साथ अंकित दास के दोस्त नंदन सिंह, सत्यप्रकाश और स्कॉर्पियो ड्राइवर शिशुपाल गिरफ्तार हो गए हैं. क्राइम ब्रांच ने सत्यप्रकाश के पास से एक लाइसेंसी रिवाल्वर और 3 कारतूस भी बरामद की हैं. जान लें कि लखीमपुर में हुई हिंसा के वक्त का सुमित जायसवाल का थार से भागने का वीडियो वायरल हुआ था.
