
लखीमपुर कांड: अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को चार महीने बाद मिली जमानत
Zee News
लखीमपुर में चार किसानों की हत्या के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के लखनऊ पीठ ने जमानत दे दी है. घटना की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पिछले साल नौ अक्टूबर को मिश्रा को गिरफ्तार किया था.
लखनऊ: केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे और तीन अक्टूबर को किसानों के विरोध के बाद लखीमपुर में चार किसानों की हत्या के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के लखनऊ पीठ ने जमानत दे दी है. घटना की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पिछले साल नौ अक्टूबर को मिश्रा को गिरफ्तार किया था.
डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने उनकी गिरफ्तारी के समय संवाददाताओं से कहा था, "आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है क्योंकि वह पूछताछ के दौरान सहयोग नहीं कर रहे थे और उसने कुछ सवालों के जवाब नहीं दिए." घटना को लेकर उनके और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, लेकिन यूपी पुलिस ने उनके खिलाफ तब तक कार्रवाई नहीं की जब तक कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को उठाने का फैसला नहीं किया.
