
लखनऊ में PM मोदी: उत्तर प्रदेश को मिलेगा 4737 करोड़ रुपए की 75 परियोजनाओं का उपहार
Zee News
प्रधानमंत्री इस दौरान स्मार्ट सिटी के अंतर्गत 1537.02 करोड़ की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण और 1256.22 करोड़ की 30 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसी तरह अमृत में 502.24 करोड़ की 17 पेयजल परियोजनाओं का लोकार्पण और 1441.70 करोड़ की 13 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे.
लखनऊ: देश की आजादी के 75वें वर्ष के खास मौके पर उत्तर प्रदेश को 75 परियोजनाओं की सौगात मिलने जा रही है. मंगलवार को लखनऊ आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय और नगर विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय राष्ट्रीय 'न्यू अर्बन इंडिया' कान्क्लेव का शुभारंभ करेंगे. साथ ही, ₹4737 करोड़ की 75 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे.
प्रधानमंत्री इस दौरान स्मार्ट सिटी के अंतर्गत 1537.02 करोड़ की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण और 1256.22 करोड़ की 30 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसी तरह अमृत में 502.24 करोड़ की 17 पेयजल परियोजनाओं का लोकार्पण और 1441.70 करोड़ की 13 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय व नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में यह महोत्सव लखनऊ के इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होगा.
