
लखनऊ में बैठकों का दौर जारी, लंच पर केशव मौर्या के घर पहुंचे CM Yogi Adityanath
Zee News
मुख्यमंत्री के अलावा संघ और बीजेपी के बड़े नेताओं को भी इस लंच का न्योता दिया गया था. इनमें बीएल संतोष और कृष्ण गोपाल जैसे नाम शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक लंच के तुरंत बाद सीएम योगी वहां से निकल चुके हैं.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले लगातार बैठकों और मंथन का दौर जारी है. इस बीच आज शाम होने वाली एक अहम बैठक से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के घर गए. कोर कमेटी के सदस्यों के लिए मौर्या की ओर से लंच का आयोजन किया गया है जिसमें शामिल होने के लिए सीएम योगी उनके घर पहुंचे थे. मुख्यमंत्री के अलावा संघ और बीजेपी के बड़े नेताओं को भी इस लंच का न्योता दिया गया था. इनमें बीएल संतोष और कृष्ण गोपाल जैसे नाम शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक लंच के तुरंत बाद सीएम योगी वहां से निकल चुके हैं.More Related News
