
लखनऊ में ऑक्सीजन-दवा, दाह संस्कार या मरीज की देखभाल में मदद के लिए फोन में सेव कर लें ये नंबर
Zee News
यूपी में बीते 24 घंटे में 29824 नए मरीज मिले हैं, जबकि कोरोना को हराकर स्वस्थ होकर वापस आने वाले लोगों की संख्या 35903 रही. ये हैं हेल्पलाइन नंबर्स...
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जिलाधिकारी ने कुछ हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिससे कोरोनाकाल में लोगों की मदद हो सके. इसमें सैनेटाइज़ेशन, ऑक्सीजन, जीवन रक्षक दवा, अंतिम संस्कार, डेड बॉडी के लिए वाहन और किसी भी शिकायत से जुड़ी बात सुनी जाएगी. इसके अलावा, अस्पतालों से जुड़ी शिकायत के लिए जिलाधिकारी ने और भी नंबर जारी किए हैं. पुराने नम्बरों के साथ अब इन नए नंबरों पर पर मदद मिल सकेगी.More Related News
