
लखनऊ: पूर्व BSP एमएलसी रामू द्विवेदी गिरफ्तार, जानें क्या हैं मामला
Zee News
शुक्रवार को एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने खुद कोतवाली में पूर्व एमएलसी पर दर्ज मामलों के बारे में जानकारी ली थी. एसपी ने बताया कि रामू को हिरासत में लिया गया है.
अनुज मिश्रा\लखनऊ: पूर्व बसपा एमएलसी रामू द्विवेदी को देवरिया से आई भारी पुलिस फोर्स ने शनिवार को लखनऊ स्थित उनके बहुखंडी आवास से गिरफ्तार कर लिया है. रामू की गिरफ्तारी को उनके परिजनों ने राजनीतिक षडयंत्र बताया है.पुलिस के अनुसार शराब व्यापारी संजय केडिया पर जानलेवा हमले के पुराने मामले में रामू द्विवेदी को गिरफ्तार किया गया है. फिर से खंगाली जा रही है फाइल रामू द्विवेदी के खिलाफ गोरखपुर सदर कोतवाली में भी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था. बाद में मामले की विवेचना कुशीनगर पुलिस को ट्रांसफर कर दी गई. जहां पुलिस ने जानलेवा हमला होने का अपराध नहीं पाया, तो कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी. उधर, देवरिया के युवा व्यापारी निकुंज अग्रवाल की पिटाई कर धमकी देने के मामले में भी सुलह हो गई थी. दोनों मामलों की फाइल फिर से खंगाली जा रही हैं.More Related News
