
लखनऊ और वाराणसी में एक दिन के लिए टीकाकरण बंद, गुरुवार से मेगा वैक्सीनेशन की शुरुआत
Zee News
मेगा वैक्सीनेशन के लिए माइक्रो प्लान तैयार किया गया है. सभी क्लस्ट सेंटर पर अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और वाराणसी में आज यानी बुधवार को वैक्सीनेशन नहीं होगा. उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद कोरोना वैक्शीनेशन अभियान को एक दिन के लिए रोका गया है. एक दिन के लिए सभी सेंटरों पर टीका बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. वाराणसी में बड़ी मात्रा में वैक्सीन और कोविशिल्ड पहुंचेगी. एक जुलाई से चलेगा टीकाकरण का मेगा अभियान एक जुलाई से टीकाकरण का मेगा अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं. 18 साल से ऊपर वालों का मौके पर ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा. बता दें कि रविवार को दो दिन के लिए पंजीकरण खोला गया था.More Related News
