
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भयंकर हादसा, 2 बाइक सवारों की मौत
Zee News
मृतकों की शिनाख्त हो गई है. दोनों का नाम सागर और शांति था और वे छिबरामऊ के ग्राम हथिन के निवासी थे.
कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. यहां पर लखनऊ से छिबरामऊ आते वक्त बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए. 2 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. घटना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 178 किलोमीटर की है. माना जा रहा है कि तेज रफ्तार होने की वजह से बाइक दुर्घनाग्रस्त हो गई.More Related News
